ब्लाइंड मर्डर का खुलासा…संपत्ति विवाद में अपनों ने रची हत्या की साजिश…2 गिरफ्तार..1फरार

सामना न्यूज़:-रायगढ़:- थाना लैलूंगा क्षेत्र अंतर्गत अज्ञात पुरुष उम्र करीब 30-32 वर्ष का शव मिला था। पूछताछ दौरान बाजारपारा लैलूंगा के शेखर महंत के कुछ दिनों से लापता की सूचना मिली। मृतक के भाई,बहन ने अज्ञात मृतक के शेखर महंत के रूप में पहचान कर बताया कि दिनांक 28 जुलाई की शाम वह घर से बिना बताये निकला और वापस घर नहीं आया। मृतक का उसकी चचेरी बहन, भतीजे से जमीन, मकान विवाद पर हत्या का संदेह जताया गया था।जिसके आधार पर पुलिस ने मृतक के भतीजे से कड़ी पूछताछ पर उसने अपनी बुआ मोगरा महंत व मामा के लड़के देवनारायण महंत के साथ चाचा शेखर महंत की हत्या करना कबूल किया।आरोपी ने अपने मेमोरेंडम कथन में बताया कि उसका मृतक से मकान बंटवारे का विवाद था, इस विवाद को लेकर आए दिन चाचा शेखर बुआ मोगरा बाई और इससे लड़ाई झगड़ा करता था जिस कारण चाचा शेखर की हत्या कर उसके शव को झाड़ियों में बीच फेंक दिया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को धारा 302, 201, 120 बी, 34 भादवि के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। एक फरार आरोपी की पतासाजी किया जा रही है।
