May 15, 2026

झारखंड विधायकों के विरोध में भाजयुमो का प्रदर्शन…की “अंकिता” के लिए इंसाफ की मांग

IMG_20220902_184719.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायपुर:- झारखंड से रायपुर में ठहरे विधायकों के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मेफेयर रिजॉर्ट के सामने प्रदर्शन किया।भाजयुमो का यह आरोप है कि झारखण्ड के विधायक 30 अगस्त से रायपुर में हैं और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उनकी खातिरदारी कर रहें है इसलिए युवा मोर्चा ने झारखंड के विधायकों के विरोध में मोर्चा खोला है साथ ही युवा मोर्चा ने झारखंड की अंकिता सिंह के अपराधियों को फांसी दिए जाने की मांग भी रखी ।राज्य सरकार पर छत्तीसगढ़ को अय्याशी का अड्डा बनाने का आरोप युवा मोर्चा ने लगाया है।इस विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस और भाजयुमो के बीच धक्का मुक्की भी हुई।मिली जानकारी के अनुसार 4 सितंबर को सभी 30 विधायक रांची लौटेंगे।इस विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने रिसोर्ट से 200 मीटर पहले की बेरीगकेडिंग लगा रखी थी ताकि बीजेपी कार्यकर्ता रिसॉर्ट के बाहर प्रदर्शन करें।गौरतलब है कि 5 सितंबर को झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र होना है इस विशेष सत्र में एमएलए शामिल होंगे।बहरहाल विधायकों के रिसॉर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई है जिसके खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहें हैं।

Letest Posts