May 15, 2026

विधायक प्रकाश नायक की संवेदनशीलता…. निर्धन कन्या के विवाह की व्यवस्था कर दिया नव दम्पत्ति को आशीर्वाद….

IMG_20220902_195101.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़: – विधायक प्रकाश नायक जितना विकास कार्यों को लेकर संजीदा रहते है। उतनी ही संजीदगी इनमें आमजनों के सुख दुख को भी लेकर देखने को मिलती है। ऐसा ही एक नजारा धांगर डिपा निवासी प्रमोद सारथी करमु के पुत्री के विवाह आयोजन के अवसर पर भी देखने को मिला। जहा न केवल विधायक द्वारा नव विवाहित दम्पत्ति के लिए दहेज के सामग्री की व्यवस्था कराई गई। बल्कि उन्होंने विवाह मै उपस्थित होकर नव विवाहित जोड़े को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके सुखमय जीवन की प्रार्थना भी की गई।बताना लाजमी होगा धांगर ड्डिपा निवासी करमू सारथी पेशे से रोजी मजदूरी का कार्य कर अपनी 6 बेटियो व परिवार का गुजर बसर करता है।वही जब बड़ी बेटी विवाह योग्य हुई तो उसकी शादी को लेकर वह काफी परेशान था। जब यह बात विधायक प्रकाश नायक को ज्ञात हुआ तो उन्होंने इस विवाह में तत्काल आवश्यक सामग्री की व्यवस्था कराने निर्देश दिया गया था।जिसके उपरांत विवाह योग्य सभी सामग्री को व्यवस्था क्रराई गई। बहरहाल विधायक प्रकाश नायक को संवेदनशीलता से एक निर्धन परिवार का विवाह भी सुव्यवस्थित सम्पन्न हुआ।

Letest Posts