May 15, 2026

“हमें रायगढ़ ज़िले में ही रहना है”…..जिला संघर्ष समिति ने किया “सारंगढ़ ज़िला निर्माण” का विरोध..फूंका पुतला…

Share

सामना न्यूज़:-सरिया:-बरमकेला विकासखंड को रायगढ़ जिले में ही यथावत रखना उपयुक्त था इस मांग को लेकर जिला संघर्ष समिति विकासखंड बरमकेला लगातार आंदोलनरत थी आज एक बार फिर ज़िला संघर्ष समिति द्वारा सरिया नगर के गांधी चौक में काला झंडा व सिर पर काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया गया और पानी मांगों को लेकर अंतिम क्षण तक क्षेत्र हित के लिए डटी रहे।
2021 के नवाखाई पर्व के दिन विधायक प्रकाश नायक के नेतृत्व में बरमकेला विकासखंड के हजारों लोग मुख्यमंत्री निवास पहुंचे थे जहां हजारों लोगों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री जी ने मंच पे आकर कहा था कि लोगों के सुविधा के लिए जिला बनाया जाता है इसलिए आपकी सुविधा यदि रायगढ़ जिले में है तो आप रायगढ़ में ही रहोगे बशर्ते शासकीय प्रक्रिया के तहत समय-सीमा में दावा आपत्ति दर्ज करा देना
तदुपरान्त बरमकेला विकासखंड के लोगों ने जिला संघर्ष समिति के बैनर तले दावा आपत्ति के दौरान पूरे 96 ग्राम पंचायत ,200 गांव के ग्राम सभा,दोनों नगर पंचायत एवं जनपद पंचायत ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर, 224 गांव के 16 हजार लोगों ने सामुहिक रूप से आवेदन देकर और क्षेत्र की चुने हुए जनप्रतिनिधियों ने व्यक्तिगत रूप से आवेदन लिखकर यह आग्रह किया था कि हम सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला में रहना नहीं चाहते हैं।दावा आपत्ति के समय बरमकेला विकासखंड के कोने-कोने से आए हुए हजारों लोगों की भीड़ के समक्ष विधायक प्रकाश नायक ने आम जनमानस को संबोधित किया था और यह कहा था कि नवाखाई जैसे पवित्र पर्व के दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने बरमकेला विकासखंड को रायगढ़ जिले यथावत रखने की बात कही है लेकिन बरमकेला विकासखंड मुख्यमंत्री और विधायक के वादाखिलाफी से छला गया है।

बरमकेला विकासखंड के पूरे 224 गांव विश्वासघाती यात्रा निकाली जाएगी:जगन्नाथ पाणिग्राही
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधायक प्रकाश नायक समेत कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने झूठ बोलकर क्षेत्र के लोगों के पीठ पर छूरा भोंपा है। इन्होंने 2021 के नवाखाई में धोखा दिया तो 2022 के नवाखाई के दिन सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में बरमकेला विकासखंड को शामिल कर जले पे नमक छिड़का है।पाणिग्राही ने कहा कि आसन्न नवाखाई 2023 तक हम बरमकेला विकासखंड पूरे 224 गांव में विश्वासघाती यात्रा के साथ जायेंगे और क्षेत्र की जनता से इस विश्वासघाती झूठा लबरा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए क्षेत्र की जनता जनार्दन से आह्वान करेंगे।


इस दौरान जगन्नाथ पाणिग्राही,मोहन पटेल,कैलाश पण्डा,रामकृष्ण नायक,परदेशी प्रधान,स्वप्निल स्वर्णकार,अरूण शराप,नेमचंद अग्रवाल,मोहन पटेल छेलभांठा,गोविंद अग्रवाल,जयरतन पटेल,सेवकराम पटेल,चुड़ामणि पटेल,राधामोहन पाणिग्राही,मोतीलाल स्वर्णकार,जुगलकिशोर अग्रवाल,संजय चौधरी,शशि डनसेना,संतोष मराठा,राधाकांत देहरी,चतुरसिंग सिदार,नरेश सिदार,शत्रुघन प्रधान,राजकिशोर पाणिग्राही,शुकदेव दुआन,भोपाल पटेल,सागर पटेल,पवन साहू,सुरेश पटेल,बबलु पटेल,मित्रभानु मालाकार,नारद मेहेर,गोलु अग्रवाल,सुनिल प्रधान, मनोज मेहेर,संतोष प्रधान,बाबुलाल साहू,वृन्दावन प्रधान,संतराम चौहान,डमरू प्रधान,अभी प्रधान,सुरेन्द्र साहा,प्रफुल्ल साहू,सुरेन्द्र प्रधान,आदित्य प्रधान,तुलाराम डनसेना,सुरेश प्रधान,गोबर्धन निषाद सहित अन्यान्य जन उपस्थित थे।

Letest Posts