May 15, 2026

बप्पा से आशीर्वाद लेने पहुंचे विधायक… मांगी जनता की सुख-समृद्धि व खुशहाली…

IMG-20220903-WA0572.jpg
Share


सामना न्यूज़:-रायगढ़:-विगत दो वर्षो से कोरोना संक्रमण की वजह से समस्त धार्मिक आयोजनों पर ग्रहण लगा हुआ था।लेकिन अब कोरोना संक्रमण की दर कम होने पर आयोजनों का सिलसिला जारी हो चला है। समय गणपति बप्पा के विराजने का है लिहाजा वार्ड क्रमांक 34 के रहवासियों द्वारा उत्साहपूर्वक गणेशोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।जिसमे बच्चो के विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। बप्पा का आशीर्वाद लेने विधायक प्रकाश नायक नवापारा में आयोजित गणेश पूजा में शामिल हुए। जहां उन्होंने भगवान गणपति की विधिविधान से पूजा अर्चना करते हुए आमजन के खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा ।

Letest Posts