March 23, 2026

गजानन के भंडारे में शामिल हुए विधायक प्रकाश नायक..विघ्नहर्ता से मांगा आमजन की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

IMG-20220907-WA0392.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-स्थानीय कोतरा रोड भारत माता चौक में नवप्रभात दुर्गा पूजन आयोजन समिति द्वारा भव्य गणेश पूजन समारोह का आयोजन किया जा रहा है।11 दिवस तक आयोजित होने वाले इस समारोह के तहत मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ। इसी तारतम्य मे आज आयोजन समिति द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमे विधायक प्रकाश नायक ने उपस्थित होकर भगवान गणेश की पूजा अर्चना करते हुए आमजन के खुशहाली व समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। साथ ही श्रद्धालुओं को उनके द्वारा प्रसाद वितरण भी किया गया। इस दौरान उनके साथ प्रमुख रूप से कमल प्रधान, बिज्जू ठाकुर ,संजय अग्रवाल,चंदन सिंह,अमर सिंह ,राहुल यादव,अविनाश यादव सहित भारी संख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित रहे।