May 15, 2026

माइनिंग अधिकारी के घर में आईटी टीम की दबिश… मचा हड़कंप…

IMG_20220908_171502.jpg
Share

सामना न्यूज़:-बस्तर:-छत्तीसगढ़ में IT की टीम ताबड़तोड़ छापेमार कार्रवाई कर रही है। आयकर विभा रायपुर की टीम ने गुरुवार तड़के बस्तर जिला के माइनिंग विभाग के डिप्टी डायरेक्टर एसएस नाग के छत्रपति शिवाजी वार्ड के रामा रेसिडेंसी स्थित मकान में दबिश देकर संपत्ति का ब्यौरा व दस्तावेज खंगाल रही है। माइनिंग विभाग का यह अधिकारी कोरबा से 3 दिन पहले ही जगदलपुर में शिफ्ट हुआ था। आईटी की टीम पहुंचने से माइनिंग अधिकारियों समेत इससे संबंधित लोगों में हड़कंप मच गया है। माइनिंग विभाग के अधिकारी एसएस नाग के घर के बाहर सीआरपीएफ की टीम तैनात है,माइनिंग अधिकारी के घर में आयकर विभाग के कार्रवाई जारी है,घर में किसी भी बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

Letest Posts