हर विद्यालय में हिंदुत्व कोर्स की पढाई पर उठे सवाल!…स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिहदेव का बड़ा बयान कहा “मैं इसके पक्ष में नहीं”…

सामना न्यूज़:-रायपुर:-आरआरएस की संघ की बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई संघ प्रमुख मोहन भागवत ने देश के सभी संगठनों से चर्चा की। तय किया गया कि, आने वाले दिनों में देश में कुछ सकारात्मक बदलावों पर काम होना चाहिए। इसमें देश के स्कूल कॉलेजों में हिंदुत्व के कोर्स पढ़ाया जाए इस पर चर्चा की गई।
हिंदुत्व के कोर्स पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिहदेव का बड़ा बयान सामने आया है उन्होंने कहा किसी भी स्कूल में धर्म पर शिक्षा दी जाए मैं उसके पक्ष में नहीं हूं।
वही इस पर भाजपा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष धर्मलाल कौशिक ने कहा – देश की संस्कृति को इस देश के धर्मों को इस देश के आचार – विचार को पाठ्य पुस्तक में जोड़ना चाहिए। इसमें कुछ गलत नहीं है।
संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. मनमोहन वैद्य ने प्रेस कॉंफ़्रेस में कहा था कि बैठक में ये तय किया गया कि देश के विद्यापीठों में हिंदुत्च की पढ़ाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यूएस और यूके में हिंदुत्व पर पढ़ाई हो रही है तो यहां भी होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जीडीपी के बजाए भारतीय मानक इंडेक्स तैयार करने पर भी विचार किया गया।
हिंदुत्व के कोर्स पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिहदेव का इंकार-
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिहदेव ने किसी भी स्कूल में धर्म पर शिक्षा दी जाए मैं उसके पक्ष में नहीं हु। क्योकि देश के अनुयायी विभिन्न धर्म के है। बच्चों को बौद्ध धर्म, जैन धर्म, ईसाई धर्म, मुश्लिम धर्म का ज्ञान देना चाहिए। इसके साथ ही बच्चों को हिंदुत्व का भी ज्ञान देना चाहिए। किसी एक ही धर्म का ज्ञान देना। और वो भी शासकीय संस्थाओं के माध्यम से मैं नहीं मानता की हमारा सविधान इस माध्यम से चलता है।
वही इस पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष धर्मलाल कौशिक ने कहा -निश्चित रूप से इस विषय पर बात होनी चाहिए। देश की संस्कृति को इस देश के धर्मों को इस देश के आचार – विचार को पाठ्य पुस्तक में जोड़ना चाहिए। इसे पढ़ाना भी चाहिए। लोगों को जानकारी भी अपने- अपने धर्मों की होनी चाहिए। इसमें कुछ गलत नहीं है।
