June 25, 2025

खस्ताहाल सड़कों सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर भाजपा का चक्का जाम…

IMG-20220913-WA0623.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ:-भारतीय जनता पार्टी मंडल छाल एवं क्षेत्रवासियों ने छाल से धरमजयगढ़ खरसिया और घरघोड़ा की खस्ताहाल सड़कों के निर्माण सहित 7 सूत्रीय मांगों को लेकर खेदापाली चौक में चक्का जाम किया।जिसमें 1.छाल से धर्मजयगढ़ छाल से खरसिया छाल से घरघोड़ा के सड़कों को तत्काल मरम्मत कर चलने योग्य बनाया जाए 2. छाल में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी व हिंदी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रारंभ किया जाए 3, तहसील कार्यालय ने स्टॉप की कमी को पुर्ण किया जाए और राजस्व निरीक्षक का मुख्यालय बनाया जाए 4. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाए और महिला चिकित्सक की पदस्थापना की जाए 5.छाल में शासकीय महाविद्यालय की स्थापना की जाए 6.एसईसीएल द्वारा ग्राम खेदापाली और बांधापाली के पूर्ण रकबा अधिग्रहित किया जाए व रेलवे में अधिग्रहित चंद्रशेखरपुर, खेदापाली,बांधापाली,पुसल्दा लोटन,चितापाली,कटाईपाली के ग्रामीणो को पुनर्वास की राशि तत्काल दी जाए 7 भाजपा शासन के समय से निर्माणाधीन पुलिया महाराजगंज‌ मुनुंद अति शीघ्र पूर्ण कराया जाने की मांग की।इस दौरान जिला भाजपा के महामंत्री अरुणधर दीवान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कोयले की रॉयल्टी का 30% डीएमएफ फंड में आता है तो उस राशि का उपयोग उस क्षेत्र के सड़कों के लिए क्यों नहीं किया जाता, यहाँ की जनता क्यों धूल खाए सड़के नही सुधरी तो भाजपा आर्थिक नाकेबंदी की जायेगी।