May 15, 2026

गौ-हत्या में शामिल परिवार पर पुलिस की कार्रवाई.. सप्लाई करते रंगे हाथों पकड़े गए…

IMG_20220914_110546.jpg
Share

सामना न्यूज़:-मनेन्द्रगढ़:-नवगठित जिले मनेंद्रगढ़ – चिरमिरी – भरतपुर के मनेंद्रगढ़ में गौ हत्या का मामला सामने आया गाय को काटकर मांस सप्लाई की तैयारी करते हुए एक परिवार को वार्ड और पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा है।पुलिस ने आरोपियों के पास से गाय का सिर, चारों पैर और दूसरे अंगों को जब्त कर लिया है। मनेंद्रगढ़ थाना प्रभारी सचिन सिंह ने बताया कि मुस्लिम कब्रिस्तान मोहल्ले के वार्ड नंबर 4 का रहने वाला परिवार जिस हथियार से गाय को काट रहा था, उसे जब्त कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रही है। इधर गौ रक्षा वाहिनी और सर्व हिंदू संगठन ने घटना के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।आरोपियों के नाम खुर्शीद अनवर (60 वर्ष), उसकी बेटी शहाना, बहू रिजवाना और बेटा अशरफ है। पुलिस ने 4 आरोपियों खुर्शीद, शहाना और रिजवाना को हिरासत में ले लिया है, वहीं बेटा अशरफ फरार हो गया था जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।आरोपी परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद का रहने वाला है। ये परिवार पिछले 2-3 सालों से यहां रह रहा है। पड़ोसियों ने बताया कि ये लोग हमेशा कहीं-न-कहीं से गाय लेकर आते थे। उसे घर के बाहर 2-3 दिनों तक बांधकर रखते थे, लेकिन उसके बाद गाय का कुछ पता नहीं चलता था। अभी 2 दिन पहले भी एक गाय ये लोग लेकर आए थे, लेकिन आज सुबह से ही वो दिखाई नहीं दे रही थी।

Letest Posts