May 15, 2026

अस्पताल की लापरवाही!…समय पर नहीं मिला ऑक्सीजन सपोर्ट… युवती ने तोड़ा दम…

IMG-20220914-WA0637.jpg
Share

सामना न्यूज़:-बिलासपुर:-बिलासपुर के सबसे बड़े सिम्स अस्पताल में लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है जिसमें एक युवती की मौत होने की जानकारी मिली है।परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि समय पर सही इलाज न मिलने से युवती की मौत हुई है।दरअसल 19 वर्षीय रानू सोनवानी आज ही एम्स अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हुई थी जहां इलाज के दौरान उसकी तबियत बिगड़ने लगी और उसे तत्काल ऑक्सीजन सपोर्ट न मिलने की वजह से उसने दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।मामला बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार शहर का सबसे बड़ा शासकीय अस्पताल लंबे समय से डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है।

Letest Posts