March 23, 2026

जब छः फ़ीट सर्प घुसा सीएमएचओ कार्यालय…मची अफ़रा तफ़री… सर्परक्षक समिति ने दिखाई तत्परता.. Watch Video…

IMG-20220916-WA0435.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:- आज शुक्रवार की शाम अचानक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक छः फ़ीट लंबा धमना सांप  कार्यालय में घुस आया। जिसे देखकर कार्यालय में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद रश्मि खलखो, सहायक ग्रेड 02 द्वारा सर्परक्ष क समिति रायगढ़ को इस बात की जानकारी दी गई।सूचना पाकर समिति के उपाध्यक्ष जय नारायण खर्रा तत्काल स्वास्थ्य विभाग पहुंचे जहां उस सर्प का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एस. एन. केसरी व अन्य सभी ने इस सराहनीय कार्य के लिए जय नारायण का आभार  व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

क्या कहते हैं सर्प रक्षक समिति उपाध्यक्ष-जय नारायण खर्रा:- यह साँप किसी भी प्रकार से जहरीला नहीं होता है, लोगों के मन में अधिकतर भ्रांतियां रहती हैं कि इसके पूछ में कांटा होता है मार देता है तो मांस गलता है, यह सारी बातें अफवाहें और गलत हैं।

रेस्क्यू करते हुए