May 15, 2026

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर रायगढ़ भाजपा ने की “सेवा पखवाड़े” की शुरुआत…गुरूपाल भल्ला हुए शामिल..

IMG-20220917-WA0449.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक ‘‘सेवा पखवाड़ा’’ के रूप में मनाने   विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।जिसके तहत आज इसकी शुरुआत रक्तदान से की गई।आज शनिवार की सुबह रायगढ़ के संजीवनी अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के सभी सक्रिय सदस्यो द्वारा बड़ी संख्या में रक्त दान किया गया।महात्मा गांधी की जयंती तक आयोजित होने वाले इस ‘‘सेवा पखवाड़ा’’ का मुख्य उद्देश्य ‘‘गरीबों, शोषितों, वंचितों तक पहुंच सुनिश्चित करना और उनके जीवन में गुणात्मक सुधार लाना है।।इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गुरुपाल भल्ला,राजस्थान अल्पसंख्यक भाजपा प्रभारी श्रीकांत सोमवार, प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा श्रीमती सुषमा खलखो,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विवेक रंजन सिन्हा,भाजयुमो ज़िला महामंत्री सूरज शर्मा,प्रवीण द्विवेदी, अभय अग्रवाल,शैलेष माली एवं अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

Letest Posts