June 24, 2025

बस्तर में सत्ता की चाबी खोजने निकली भाजपा पर….कॉंग्रेस का तंज…भाजपा का पलटवार…

Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:- छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने में बस्तर की अहम भूमिका रहती है। भाजपा को 2003 से लेकर 2013 तक तीन विधानसभा चुनाव में बस्तर से 6 से 8 सीट पर जीत मिलती थी लेकिन पिछले चुनाव में भाजपा को सिर्फ एक सीट ही मिली है। अब भाजपा के नए बने प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बस्तर में भाजपा की स्थिति मजबूत करने के लिए जनता के समक्ष जा रहे है। 5 दिवसीय बस्तर का दौरा कर रहे है।भाजपा ने बस्तर की 12 विधानसभा सीटों को तीन श्रेणी में बाटकर काम शुरू कर दिया है। ए श्रेणी में उसे रखा गया है जिसमें भाजपा को जीत हासिल हुई है बी श्रेणी में भाजपा की बराबर की टक्कर और सी श्रेणी में कमजोर सीट को रखा है। भाजपा ने सी श्रेणी में कोंटा, दंतेवाड़ा, और कोंडागांव को रखा है। इन तीनों जगह में भाजपा की स्थिति ठीक नहीं है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने बस्तर दौरे पर जाने से पहले जानकारी दी उन्होंने कहा हम कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे और मीडिया से भी चर्चा करेंगे।

कांग्रेस विधायक व वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा ने बीजेपी के बस्तर दौरे पर तंज कसते हुए कहा-
बीजेपी के मात्र अभी 14 विधायक है दो और संभावित जोड़े जायें तो 2 और हो जायेंगे ये 20 से ज्यादा आकड़ा पार नहीं कर सकते। बस्तर दौरा या कहीं का भी दौरा कर ले कांग्रेस सरकार की जो योजनाएं है किसानों के हितों की योजनाएं है और इसके अलावा डेवलेपमेंट का जो कार्य है बस्तर में सर्वाधिक हो रहा है। सरकार के सभी विभाग अच्छे से काम कर रहे है। भारतीय जनता पार्टी की बस्तर में कोई डाल नहीं गलने वाली है। इस लिए वो लोंग फड़फड़ा रहे है। अंजाम वहीं होंगा जो पहले था।

इस बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा संचार प्रमुख अमित चिमनानी ने कहा- हमारे अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष जहां – जहां जा रहे है। जनता नाच कर झुमकर जनता उनका स्वागत कर रही है। वहीं कांग्रेस के नेता जहां – जहां जा रहे है वहां उनके मुर्दा बाद के नारे लग रहे है। जिससे मुख्यमंत्री और उनके नेताओं को वहा से पलायन करना पड़ रहा है। हमारे नेताओं को जनता अच्छा प्रतिसात मिल रहा है वही कांग्रेस के लोग आपसी फूट से ही उबर नहीं पा रहे है।