May 15, 2026

विजय अग्रवाल की भाजपा वापसी के बाद शहर आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत.. हज़ारों की संख्या में निकाली गई बाइक रैली… ये वापसी क्या कहती है…

Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-20 सितंबर रायपुर भाजपा कार्यालय में भाजपा के पूर्व विधायक विजय अग्रवाल की पार्टी में वापसी हुई।जिसके बाद विजय अग्रवाल आज शुक्रवार रायपुर से रायगढ़ सड़क मार्ग से पहुंचे। रायगढ़ पहुंचने से पूर्व कोड़ातराई से हजारों की  संख्या में समर्थकों ने उनका अभिनंदन करते हुए बाइक रैली निकाली जो शहर भ्रमण करते हुए रामलीला मैदान पहुंची जहां से पैदल मार्च करते हुए विजय अपने समर्थकों के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां उनका जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें लड्डुओं से तौला गया।भाजपा कार्यालय के मंच से विजय ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चार साल बाद भाजपा में वापसी हुई है लेकिन मैं इन चार सालों तक पार्टी से ही जुड़ा हुआ था मैंने किसी शर्तों पर वापसी नहीं की है और आगे संगठन का जो भी निर्णय होगा वही सिरमौर होगा।

क्या है राजनैतिक मायने:-  विजय अग्रवाल की भाजपा में वापसी के बाद इसे शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। क्योंकि आज की इस रैली में 5000 से ज्यादा समर्थक और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने विजय अग्रवाल के साथ पूरा शहर भ्रमण कर अपने चहेते नेता का जिस तरह से स्वागत किया उसके कई राजनैतिक मायने निकाले जा रहे हैं।कि क्या केवल पार्टी में वापसी ही इतने बड़े लाव लश्कर का कारण है??।विधानसभा चुनाव अब नज़दीक है ऐसे में सत्ताधारी कांग्रेस भी बीजेपी में आये दिन हो रहे बदलाव पर नजर बनाई हुई है। विजय अग्रवाल की वापसी से समर्थकों में भी जोश और उत्साह दिख रहा था।हालांकि आमतौर पर भाजपा कार्यलय में आयोजित कार्यक्रम में सदैव दिखने वाले कुछ चेहरे आज के इस प्रदर्शन से दूर रहे।

क्या विजय करेंगे टिकट की मांग:-विगत दिनों रायपुर में हुई वापसी और आज शहर आगमन पर जिस प्रकार से शक्ति प्रदर्शन दिखाया गया उससे राजनीतिक गलियारों में उनके पुनः चुनाव लड़ने की प्रबल सुगबुगाहट साफ़ तौर सुनाई देने लगी है हालांकि मीडिया को दिए अपने बयान में विजय ने यह स्पष्ट तौर  पर कहा कि ये शक्ति प्रदर्शन नहीं बल्कि उनके समर्थकों का प्यार है कर्तकर्ताओं का उत्साह है वे पार्टी हित में ही कार्य करेंगे और पार्टी का निर्णय सर्वोपरि होगा।लेकिन सूत्रों की माने तो विजय अग्रवाल विधानसभा चुनाव में पार्टी से टिकट की मांग कर सकते हैं और यह शक्ति प्रदर्शन इसी कड़ी का एक हिस्सा माना जा रहा है।

Letest Posts