March 23, 2026

शकील अहमद करेंगे 30 को पदभार ग्रहण…. प्रदेश के अनेक नेता होंगे शामिल…

IMG-20220928-WA0376.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़ :-भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने में फेर बदल हुआ जिसमे घरघोड़ा के युवा राष्ट्रवादी नेता शकील अहमद को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद का पदभार ग्रहण एव आभार कार्यक्रम प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा 30 सितंबर को प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित किया गया है।
इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव जी,प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय जी,भाजपा प्रदेश महामंत्री द्वय केदार कश्यप,ओपी चौधरी,अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी डॉ सलीम राज,मोर्चा प्रदेश प्रभारी,जोसेफ जान हकिंग्स ,प्रदेश कार्यालय प्रभारी नरेश चंद्र गुप्ता,प्रदेश कार्यालय सह प्रभारी रजनीश शुक्ला, अजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय ,अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ,केंद्रीय बाल संरक्षण आयोग पूर्व सदस्य यशवंत जैन ,भाजपा प्रदेश शोसल मीडिया प्रभारी शप्रशांत ठाकुर ,अल्पसंख्यक मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आरिफ खान सहित आनेक भाजपा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता गण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
इस पदभार एवं आभार कार्यक्रम में सभी सम्माननीय भाजपा और अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश पधाधिकारी,कार्यसमिति सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य,स्थाई आमंत्रित सदस्य,जिला अध्यक्ष जिला महामंत्री,जिला पधाधिकारी,मंडल अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता सादर आमंत्रित है।