June 30, 2026

विधायक प्रकाश नायक ने किया इलेक्ट्रिक व्हीकल शो रूम का शुभारंभ… उपभोक्ताओं को मिलेगा विशेष छूट का लाभ

Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:- नगर पंचायत सरिया मे विधायक प्रकाश नायक के आतिथ्य में अंजनेय आटोमोबाइल्स इलेक्ट्रिक व्हीकल रेलीस का भव्य शुभारंभ किया गया। जहा विधायक प्रकाश नायक द्वारा इस अवसर पर प्रतिष्ठान के संचालक अजय नायक को शुभकामनाए प्रदान की गई। प्रतिष्ठान के संचालक अजय नायक ने बताया कि नगर पंचायत सरिया मे इलेक्ट्रिक वाहनों का यह पहला शो रूम है।इसके शुभारम्भ से ग्राहकों को इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीदी के लिए अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा। वही त्यौहारी सीजन पर शुभारम्भ के अवसर पर ग्राहकों को वाहन खरीदी पर विशेष छूट भी दी जा रही है। जहा उन्हें साठ हजार रूपए से लेकर पंचानवे हजार तक कि इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध होंगे।जिनमे उन्हें भारी छूट का भी लाभ मिलेगा। वही इस अवसर पर विधायक प्रकाश नायक के साथ उपस्थित जनप्रतिनिधियों मे किरण पंडा,नरेश साहू, पदमन पटेल,नरेंद्र डनसेना,सतीश पाणिग्रही,केशव पातर सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही

Letest Posts