May 15, 2026

युकां ज़िला उपाध्यक्ष निर्वाचित होने के पश्चात प्रथम रायगढ़ आगमन पर..”सुजय” का किया गया जोरदार स्वागत..

IMG-20221008-WA0545.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:- युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष निर्वाचित होने के पश्चात प्रथम रायगढ़ आगमन पर युवा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने ढोल,तासे,एवं आतिशबाजी के साथ सुजय रॉय का जोरदार स्वागत किया। युवाओं ने रेलवे स्टेशन से ही सुजय का माला पहनाकर स्वागत किया जिसके बाद सभी शक्ति प्रदर्शन करते हुए वार्ड क्र.38 स्थित सुजय के निवास तक पहुंचे।इस दौरान कार्यकर्ताओ ने हर्ष व्यक्त करते हुए
सुजय रॉय जिंदाबाद के नारे भी लगाए और कहा कि सुजय के ज़िला उपाध्यक्ष बनने से सभी युवाओं में उत्साह व खुशी की लहर है।

Letest Posts