June 24, 2025

आशीष ताम्रकार ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित पदयात्रा में शामिल नेताओं का किया आत्मीय स्वागत… हुए शामिल…

IMG-20221010-WA0493.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:- भाजपा के शंखनाद परिवर्तन पदयात्रा के रायगढ़ शहर में आगमन पर युवा नेता आशीष ताम्रकार ने प्रदेश अध्यक्ष सहित पदयात्रा में शामिल नेताओं का आत्मीय स्वागत किया। सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव के नेतृत्व में शंखनाद परिवर्तन पदयात्रा सांई मंदिर से शुरू होकर जब रायगढ़ शहर के ढिमरापुर मार्ग पर पहुंची, उस दौरान सैकड़ों युवाओं के साथ आशीष ताम्रकार ने पदयात्रा का स्वागत किया। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव को पुष्पमाला पहनाकर शाल भेंट कर जहां उनका अभिनंदन किया। वहीं धरमलाल कौशिक, ओपी चौधरी सहित पदयात्रा में शामिल सभी नेताओं को पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। इसी तारतम्य में आशीष ताम्रकार युवाओं के साथ पदयात्रा में शामिल रहे। इस दौरान उनके साथ सुनील थवाईत, सावन चौहान, त्रिनाथ गुप्ता मंडल अध्यक्ष पुसौर, श्रवण प्रधान, जैमिनी गुप्ता, जितेंद्र निषाद, डिग्रीलाल पाईक, साहिल मनियार, दिलराज सिंह, नरेन्द्र ठेठवर, आकाश सोनी, बबलू सारथी, संजय वैष्णव, मोनू सारथी, अमन वैष्णव, राजेश बारीक, सजन गुप्ता, पीताम्बर, सुदामा, गुरुबारी, द्रोपति, धनमति सिदार, अमिताभ कौशिक, सुधीर यादव, विनय दास, डब्लू, शुभम परमार, दीपक गोयल, प्रदीप पंडा, प्रतीक वैष्णव सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा नेताओं का स्वागत किया।