May 15, 2026

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रायगढ़ के छः खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड मेडल…
विधायक प्रकाश ने दी शुभकामनाएं..

IMG_20221018_172425-780x470
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-22 वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन जिला गौरेला पेंड्रा मे सम्पन्न हुआ। जिसमे रायगढ़ जिले के प्रतिभागियों द्वारा शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता अर्जित कर ज़िले का नाम रौशन किया। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स किड्स ताइक्वांडो अकेडमी के खिलाड़ियों नेअनु आदित्य ,पूर्वा साहू व सोहा पटेल, याशिका पटेल ,मानसी पटेल एवम मेहंदी सिदार ने गोल्ड मेंडल पर कब्जा जमाते हुए ना केवल  सफलता हासिल की बल्कि नेशनल के लिये उनका  सेलेक्शन भी हुआ है। उनकी इस सफलता उपरांत विजेता खिलाडियों द्वारा विधायक प्रकाश नायक से सौजन्य मुलाकात की गई। जहा विधायक ने उन्हें शुभकामनाए प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।

Letest Posts