May 15, 2026

मयंक मित्तल आत्महत्या मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग….कारण क्रिकेट सट्टे से कनेक्शन!….असली आरोपियों के गिरेबां तक क्यों नही पहुंच रहे..”कानून के लंबे हाथ”:-उमेश अग्रवाल

IMG-20221027-WA0316.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़ :- शहर के युवा मयंक मित्तल द्वारा आत्महत्या किए जाने को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा सट्टा के सामाजिक बुराई है और युवा वर्ग इसकी गिरफ्त में फंसकर असमय आत्महत्या करने के लिए विवश हो रहे है l साथ ही उमेश अग्रवाल ने यूवाओ से अपील करते हुए कहा कि सट्टा जुआ शराब एक ऐसी सामाजिक बुराई है जिसका परित्याग नही करना मानसिक तनाव की बड़ी वजह है। सट्टा शराब की कैद में फंसे यूवाओ से राजनीति की मुख्यधारा में जुड़ने की अपील भी उमेश अग्रवाल ने की है। पिछले चार सालो में आधा दर्जन मामले आत्महत्या के ऐसे है जो क्रिकेट सट्टा से जुड़े हुए है। इस बड़ी समाजिक बुराई को रोकने का अहम दायित्व पुलिस प्रशासन पर है लेकिन कानून के लंबे हाथ आज तक असल गुनाहगारों तक नही पहुंच पा रहे क्रेशर व्यवसाई लॉज व्यवसाई के बाद अब मयंक मित्तल की आत्महत्या की घटना ने समाज को झकझोर दिया है । हार के बाद वसूली का दबाव यूवाओ को फांसी के फंदे तक ले जाने के लिए विवश करता है। भाजपा नेता उमेश अग्रवाल ने ऐसी आत्महत्या के मामलो में उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि मयंक मित्तल की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्यवाही की जानी चाहिए ताकि भविष्य में किसी और मयंक मित्तल को फांसी के फंदे में झूलने के लिए विवश न होना पड़े ।आज भैया दूज के दिन एक भाई को खोने का दर्द मासूम बहन समझ सकती है l उमेश अग्रवाल ने मयंक मित्तल सहित शहरवासियों को इस बात का भरोसा दिलाते हुए कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति सट्टा जुए में हार की वजह से वसूली के लिए अनैतिक दबाव डालता है तो पीड़ित परिवार जन उनसे संपर्क करे वे इस मामले में उनकी लड़ाई लड़ेंगे।आत्महत्या विकल्प नहीं बल्कि सट्टा जुआ खत्म करने का संकल्प ही असमय काल के मुंह में जाने वाले यूवाओ को रोक सकता है।

Letest Posts