June 24, 2025

गरीबों के पेट पर बुलडोज़र चलाना  शहर सरकार को पड़ेगा भारी–:सुरेन्द्र पाण्डेय

IMG-20221105-WA0427.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-नगर निगम द्वारा सड़कों पर किये गए अतिक्रमण हटाने की गई कार्रवाई पर भाजपा नेता सुरेंद्र पांडेय ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि आवागमन के नाम पर सिर्फ गरीबो के पेट पर बुलडोजर चलना कहां तक जायज है जब पूरा शहर ही अघोषित पार्किंग बना है क्या वँहा गरीबो के कार खड़े होते है और उससे आवागमन में सुविधा होती है।उन खड़ी कारो पर कार्यवाही क्यों नही की जाती चालान क्यों नही काटा जाता।
कुछ महीनों पहले भी ओवर ब्रिज के नीचे से गरीबो के ठेले गुमठियां हटाई गई थी वो आज भी अपनी परियाद लेकर निगम में भटक रहे है।यदि वँहा से गरीबो को हटाया गया क्या इसलिए कि ब्रिज के नीचे रसूखदारों और अमीरों की गाड़ियां खड़ी हो सके आज उसे क्यों नही हटाया जा रहा है कांग्रेस सरकार का यह रवैया पक्षपात पूर्ण है
यदि शहर में व्यवस्था बनाने की इच्छा भी है तो पूर्व में इनके विस्थापन की व्यवस्था की जानी चाहिए ताकि जिन परिवारों का पेट पलता हो उन्हें हर दिन इसके लिए भटकना ना पड़े।
ठीक त्यौहार के एक दिन पहले निगम का यह रवैया कांग्रेस के असंवेदन होने का परिचय देता है
क्या यह उनके साथ पक्षपात पूर्ण रवैया नही है जो सुभाष चौक से नटवर स्कूल तक के गरीब ठेले वालो से 5000 और 2000 तक का चालान काटा गया उनके समानों को तीतर बितर किया गया किन्तु उसके अगले चरण में निगम का अमला का वापस चला जाता है क्या उनसे वसूल की गई राशि निगम वापस करेगी या उनके समानों के नुकसान की भरपाई करेगी।
शहर सरकार जिसमें पूरी तरह से कांग्रेस का कब्जा है महापौर,सभापति,MIC जंहा के अधिकारी कर्मचारी इनके बिना आदेश के एक तिनका भी नही उठाते तो ये सिर्फ जनता को बरगलाने के लिए लिए है उनके बिना जानकारी के गरीबो के पेट पर बुलडोजर चलाया गया है।
यदि ऐसा है तो गांधी चौक से सुभाष चौक से स्टेशन रोड तक सड़क किनारे क्या सभी अमीर लोगो की गुमटी ठेले है।वँहा क्यों इनके(कांग्रेस) के द्वारा रोकने के कार्यवाही नही हुई।
यह ढकोसला सिर्फ इस आदेश से जो कांग्रेस के गरीब विरोधी होने को प्रमाणित करती है उसे मैनेज करने के लिए किया गया ।यदि कांग्रेस को लगता है कि निगम के कर्मचारी अधिकारी भाजपा के दलाल है तो तुरंत उन पर कार्यवाही करें और तबादला करवा दे किसने रोका है
यह तो उसी सुतुर्मुर्ग की तरह बात हुई जो पेड़ के खोखले में अपना सिर घुसा कर दुनिया वालो को धोखा देने की कोशिश करता है कि वह छुप गया है।कांग्रेस का पूरा धड़ बाहर है दुनिया देख रही है कि किस तरह से गरीबो के पेट पर बुलडोजर चलाया गया है।
इस असवेदनशील और पक्षपात पूर्ण रवैया के लिए जनता आने वाले चुनाव में इन्हें जवाब देगी।