May 14, 2026

कॉलेज में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर एनएसयूआई ने किया तहसील कार्यालय का घेराव..

IMG-20221107-WA0388.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-शासकीय शशिधर पंडा महाविद्यालय के नवीन भवन का संचालन आज से लगभग 1.5 वर्ष पूर्व से हो रहा है । नवीन भवन में छात्र छात्राओं समस्याएं की समस्याओं की लंबी लिस्ट है। लोक निर्माण विभाग द्वारा भी भवन का काम आनन फानन में करके महाविद्यालय को सौंप दिया गया। समस्याओं का आलम इस कदर है कि 1.5 साल बाद भी आज मेन रोड से कॉलेज पहुँच मार्ग आज तक नही बन पाया, बारिश के मौसम में कॉलेज पहुँच रास्ता खेती करने लायक हो जाता है। महाविद्यालय परिसर में न तो अब तक वाहन स्टैंड बना न ही कैंटीन, परिसर में चारों तरफ जंगली झाड़ इस तरह से फैले हुए हैं कि पूछिये ही मत,। समय समय पर विद्यार्थियों और NSS इकाई द्वारा अपने स्तर पर साफ सफाई किया जाता है। महाविद्यालय में NSUI लगातार छात्रहितैषी मुद्दों पर मुखर रही है, पूर्व में भी रायगढ़ लोक निर्माण विभाग के कार्यालय जाकर NSUI ने ज्ञापन सौंपा था पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के कान में जूं तक रेंग नही रही ।
आज NSUI रायगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नितिन पाणिग्राही के नेतृत्व में सैकड़ों छात्र छात्राओं द्वारा तहसील सरिया का घेराव किया और कार्यपालन अधिकारी लोक निर्माण विभाग के नाम ज्ञापन सौंपा है। घेराव में मेन रोड से कॉलेज तक एप्रोच रोड का निर्माण, परिसर की नियमित साफ सफाई, वाहन स्टैंड, बैरिकेडिंग आदि मुद्दे प्रमुख रूप से शामिल थे । तहसीलदार सरिया द्वारा निर्धारित समय मे उचित कार्यवाही न किये जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी आक्रोशित विद्यार्थियों ने दी है। तहसीलदार ने ज्ञापन अग्रेषित करते हुए अविलंब उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
ज्ञापन सौंपने में प्रमुख रूप से रोशन पटेल, लोकेश पाव, निखिल डनसेना, समीर चौहान, राज, सौरभ, आदित्य, तुषार, सहित सैकडों विद्यार्थी वNSUI कार्यकर्ता मौजूद रहे

Letest Posts