August 26, 2026

पॉलिसी का पैसा वापस दिलाने के नाम पर हज़ारों की धोखाधड़ी…..

IMG_20221107_172834.jpg
Share

  सामना न्यूज़:-रायगढ़: थाना कोतवाली में मुरलीधर देवांगन  द्वारा ऑनलाइन धोखाधड़ी के संबंध में आवेदन  देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि फरवरी 2022 में उनके मोबाइल पर काल आया जिसने अपना नाम ऐ.के. शास्त्री भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण का अधिकारी बताया । उसके बाद पूजा शर्मा नाम की महिला  पालिसियों की जानकारी देने लगी और पालिसी का पैसा वापस दिलाने का भरोसा दिलाकर अमितेश भटाचार्य के एफडीएफसी बैंक अकाउंट कोलकाता के अकांउट में रूपये जमा करने बोली, उन पर भरोसा करके अलग-अलग ‍तिथियों में कुल 96,100/ रूपये जमा किया गया। इसके पश्चात आज तक न ही पालिसी का पैसा वापस दिलाया गया और न ही पैसा वापस किया। थाना कोतवाली में आरोपी मोबाइल धारक ऐ.के.शास्त्री, पूजा शर्मा और एचडीएफसी बैंक के अकाउंट धारक अनिमेश भट्टाचार्य पर धारा 420, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना  में लिया गया है ।