March 23, 2026

कमला नेहरु पार्क में मॉर्निंग-वॉक करती महिलाओं को परेशान कर रहे युवकों पर कार्रवाई…..

IMG-20221107-WA0370.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:- पिछले कुछ ‍दिनों से  शिकायतें  मिली रही थी कि मॉर्निंग-वाक पर जाने वाली महिलाओं के आगे पीछे असामाजिक किस्म के युवक घूमते हैं, उन पर अशोभनीय टीका टिप्पणी करते हैं ।  नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव उपाध्याय द्वारा आज सुबह थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रवीण मिंज को कमला नेहरू गार्डन आसपास घूम रहे संदिग्धों पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया जिस पर टीआई चक्रधरनगर प्रवीण मिंज अपने स्टाफ के साथ कमला नेहरू गार्डन आसपास घूम रहे करीब एक दर्जन से अधिक नवयुवकों को पकड़ा गया जिनमें कुछ लड़कों (18 वर्ष से कम ) को अनावश्यक घूमने पर फटकार लगाकर घर भेजा गया शेष युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस द्वारा धारा 151 CrPC के तहत प्रतिबंधक कार्यवाही कर एसडीएम रायगढ़ के न्यायालय पेश किया गया है ।