March 23, 2026

अच्छी मज़दूरी की आस में बंधक बने मज़दूर… मुक्त कराने कलेक्टर से लगाई गुहार…

IMG-20221110-WA0530.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-जांजगीर के नवागढ़ ब्लाक के प्रसिद्ध पीथमपुर के समीपस्थ गांव गाढ़ापाली की महिला मजदूर और उसका पति सोहन गिरी गोस्वामी , उसका पुत्र निखील गोस्वामी साथ ही नवीन गठित सक्ती जिले के परसदा लवसरा के कुछ मजदूरों को गांव का राजेंद्र गिरी गोस्वामी अच्छी मजदूरी का लालच देकर कर्नाटक के सिकंदराबाद के बीदर ले गया वहां सेंट्रल जेल का निर्माण हो रहा है वहां ठेकेदार से रुपए लेकर वह वहां से भाग गया जिसके कारण मजदूरों को ठेकेदार द्वारा न मजदूरी दी जा रही है और न ही कहीं आने-जाने दिया जा रहा है और उनसे बहुत काम भी लिया जा रहा है और नहीं करने पर प्रताड़ित किया जा रहा है । मजदूरों ने फोन करके यहां के सामाजिक संगठनों को अपनी आपबीती बताई है और जिला कलेक्टर से मुक्त कराने की गुहार लगाई है । सामाजिक संगठन के सदस्यों ने जिला कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा से मिलकर उन्हें इस विषय में संज्ञान लेने और बंधक बनाकर रखें मजदूरों को छुड़ाने का निवेदन किया है जिसे जिला कलेक्टर ने स्वीकार करते हुए इस बाबत जानकारी मंगाई है और मजदूरों को छुड़ाने के लिए आश्वासन दिया है ।