May 14, 2026

कहां हैं कलेक्टर मैडम?…रायगढ़ ज़िला भगवान भरोसे:-गोपाल बापोड़िया

IMG_20221111_181624-672x470
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू विगत कई दिनों से लगभग जिला मुख्यालय कार्यालय में नहीं बैठ रही है जिससे समस्त विभागों का कार्य पूरी तरह से प्रभावित है ई डी के छापे के बाद से ही मैडम कहां गई है और कहां है इसका ना अता है ना पता है आप सभी जानते हैं कि यदि जिला मुख्यालय में कलेक्टर ना हो तो किसी भी विभाग के अधिकारी कर्मचारी अपने कामों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं साथ ही सभी विभागों में सुस्ती छाई हुई है और इससे आम जनता ,व्यापारी ,ठेकेदार में भी काफी तकलीफ में देखी जा रही हैं इस बात को उठाते हुए आम आदमी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष गोपाल बापोड़ीया ने सवालिया निशान खड़े किए हैं कि मैडम सुध नहीं लेंगी तो आम जनता की सुध कौन लेगा फिलहाल देखने की बात यह है कि मैडम कब अपना काम संभालती है आम आदमी पार्टी आम जनता की हितेषी है इस बात को गोपाल बापोड़ीया ने साबित कर दिया क्योंकि अब तक जिले के किसी भी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता ने इस बात को नहीं उठाया की मैडम इतने दिनों से कहां है क्योंकि इस बात से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है मैडम का जिला में नहीं होना भी कई सवाल खड़े कर रहा है

Letest Posts