May 14, 2026

निगम नहीं कर पाई अतिक्रमण पर कार्रवाई… विधायक भड़के कहा..यहां कार्रवाई की ज़रूरत ही नहीं…

IMG_20221111_190225-1-780x470
Share

  सामना न्यूज़:-रायगढ़:-नगर निगम द्वारा अवैध कब्ज़े के खिलाफ़ अतिक्रमण जारी है जिसके तहत निगम प्रशासन ने गुरुवार की शाम सूचना जारी कर शहर भर के नाला, नाली के ऊपर एवं नान वेंडिंग जोन में ठेले, गोमचे में दुकान लगाने को स्वयं से अतिक्रमण हटाने की सूचना जारी किया।जिसमें तर्क दिया गया कि नाले के ऊपर या सड़क किनारे अतिक्रमण करने के कारण नालों की सफाई एवं सड़कों की सफाई और यातायात बाधित होने कि संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ता है इसलिए निगम ने ऐसे अतिक्रमणकर्ताओं को स्वयं से कब्जा हटाने की बात कही। इसके बाद भी कब्जा नहीं हटाने पर निगम के अतिक्रमण दल द्वारा कब्जा हटाने के साथ सड़क बाधा जुर्माना वसूल करने की कार्रवाई का आदेश जारी किया।  लेकिन जैसे ही निगम की टीम अतिक्रमण हटाने तय स्थल पर पहुंची,सड़क किनारे लगे ठेले, गुमटियों वालों के साथ स्थानीय लोगों का आक्रोश देखने को मिला सभी धरने पर बैठकर निगम प्रशासन मुर्दाबाद और निगम प्रशासन होश में आओ के नारे लगाने लगे। मामले को गरमाता देख मौके पर  विधायक प्रकाश नायक व कांग्रेस के अन्य नेता भी पहुंचे।विधायक ने उनका समर्थन करते हुए कहा कि जूटमिल जैसे क्षेत्र में पहले भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हो चुकी है।यहां की सड़कें काफ़ी चौड़ी हैं लिहाज़ा यहां कोई अतिक्रमण नहीं हटेगा।
इधर विधायक के हस्तक्षेप के बाद निगम अधिकारी वापस लौट गए।वहीं आज के  विरोध के कारण केवल 2-4 ठेले, गुमठी वालों पर ही तोड़ फोड़ और चालानी  करवाई हुई l

Letest Posts