June 24, 2025

यूथ कॉंग्रेस के नेतृत्व में शहर में निकली मशाल रैली…हुआ भारत जोड़ो यात्रा का समापन….

IMG_20221119_215158-390x220
Share

   सामना न्यूज़:-रायगढ़:-कॉंग्रेस द्वारा देश भर में 12 नवंबर से भारत जोड़ो यात्रा का आगाज़ किया गया है।शहर और प्रदेश जोड़ने की कवायद के साथ कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक तकरीबन तीन हज़ार किलोमीटर भारत जोड़ो यात्रा की जा रही है।इस यात्रा के समापन अवसर पर रायगढ़ में शनिवार की शाम  यूथ कांग्रेस के नेतृत्व में विशाल मशाल रैली निकाली गई। जिसमें।समापन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल,विधायक प्रकाश नायक,महापौर जानकी काट्जू सहित बड़ी संख्या में कॉंग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए।मशाल रैली की शुरुआत कॉंग्रेस कार्यालय से की गई जहां से निकलकर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और मार्गों से होती हुई यह रैली सत्तीगुड़ी चौक तक पहुंची जहां भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश पांडेय ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा हमारे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही है। उनका उद्देश्य हर वर्ग को उनके मूल अधिकार दिलाना है इसलिए राहुल गांधी कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। वे इस दौरान लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और सबकी समस्याएं भी सुन रहे हैं।