June 29, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़:-दर्दनाक सड़क हादसा…बाइक सवार युवक को लगी ठोकर… खड़ी ट्रेलर से जा टकराया… हालत गंभीर… Watch video…

IMG_20221120_122546.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:-संस्कारधानी नगरी रायगढ़ अब हादसों का गढ़ के नाम से भी जाना जाने लगी है क्योंकि सड़क हादसे  रायगढ़ ज़िले में आम  हो चले हैं खासकर शहर के उर्दना पुलिस लाइन रोड पर जहां बाइक सवार और चार पहिया वाहन के बीच हुए हादसे की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं।ताज़ा मामला भी उर्दना रोड का है जहां आज रविवार की दोपहर हुए एक दर्दनाक हादसे में युवक ज़िन्दगी और मौत के बीच झूल रहा है।मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक दीनदयाल कॉलोनी निवासी बताया जा रहा हैबाइक सवार युवक को पीछे किसी वाहन द्वारा ऐसी ठोकर लगी कि वह खड़ी ट्रेलर से जा टकराया जिससे गंभीर रूप से चोटें आईं हैं।इस हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जहां उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।हालांकि युवक की हालत इतनी गंभीर है जिससे उसके बचने की उम्मीद कम जताई जा रही है…. खबर अपडेट पर है…