March 23, 2026

बिजली बिल की बेहताशा वृद्धि के खिलाफ भाजयुमो का हल्लाबोल…watch video…

IMG-20221125-WA0482.jpg
Share

सामना न्यूज़:- रायगढ़:-भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को भाजयुमो कोड़ातराई मंडल द्वारा बिजली बिल की बढ़ती दरों औऱ सुरक्षा निधि के नाम पर अधिकतम पैसा वसूली के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में कोडताराई युवा मोर्चा के नेतृत्व में सब स्टेशन कोडातराई बिजली ऑफिस का घेराव किया गया।दरअसल छत्तीसगढ़ में लगातार बिजली बिल की बेतहाशा वृद्धि के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा विभिन्न चरणों में बिजली बिल को लेकर आंदोलन कर रही है, इसी तारतम्य मे कोडताराई युवा मोर्चा द्वारा रैली निकाली गई और नारेबाजी करते हुए बिजली ऑफिस का घेराव किया। जहां विरोध स्वरूप बिजली बिल जलाकर जमकर प्रदर्शन किया और कॉंग्रेस सरकार के खिलाफ़ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जमकर खिलाफत भी की।