June 24, 2025

प्रधानमंत्री आवास योजना के आबंटन में देरी… भाजपा करेगी ग्राम पंचायत से प्रदेश स्तर तक आंदोलन…

IMG-20221129-WA0487.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ:- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीब, आवासहीन जनता के लिए पक्का आवास का निर्माण सन् 2022 तक पूरा करने का संकल्प लिया है, परन्तु वर्ष 2018 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनने के बाद से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा प्रदेश के आवासहीन जनता के पक्के आवास निर्माण हेतु राज्यांश की राशि रोक कर पक्के आवास से वंचित किया जा रहा है। केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा कुल लगभग 16 लाख आवास में से स्वीकृत लगभग 12 लाख आवास को छत्तीसगढ़ सरकार ने रोक रखा है, जिसके विरोध में प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की कार्य योजना अनुसार ग्राम पंचायत स्तर, विधानसभा स्तर, जिला स्तर एवं प्रदेश स्तर तक आंदोलन की रणनीति के लिए आज जिला भाजपा कार्यालय में बैठक आहूत की गई।आगामी माह के प्रथम दिवस से 5 तारीख तक सभी मंडलों की बैठक इस विषय के लिए किया जाना है,6 तारीख से 20 तारीख तक सभी ग्राम पंचायत स्तर तक इसके लिए आयोजन निर्धारित है।21 दिसम्बर से 5 जनवरी तक विधानसभा स्तर पर आंदोलन किया जाएगा,10 जनवरी को जिला स्तर पर आंदोलन निर्धारित है,20 जनवरी को पूरे प्रदेश के कार्यकर्ता एवं आवासहीन हितग्राही दुर्ग में प्रदेश स्तरीय आवास अधिकार रैली में शामिल होंगे।