May 14, 2026

बिलासपुर के बहुचर्चित गोलीकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार….ओडिशा और छत्तीसगढ़ में हत्या, लूटपाट के कई मामले हैं दर्ज..

IMG-20221207-WA0408.jpg
Share

       सामना न्यूज़:-रायगढ़:-    जूटमिल पुलिस को सूचना मिली  कि संदेही रमजान अली किसी  बड़ी वारदात के लिए रायगढ़ में लूटपाट के इरादे से जूटमिल की ओर घूम रहा है।जिसे तत्काल कांशीराम से  आरोपी को बोदाटिकरा जाने वाले चौक के पास से धर दबोचा गया। उसके पास पुलिस को एक  बंदूक मिली। आरोपी रमजान अली से पूछताछ में विभिन्न मामलों का खुलासा हुआ है।आरोपी के अपराधिक रिकॉर्ड के अनुसार वह अपने दो साथियों के साथ गोल बाजार बिलासपुर में ज्वेलरी लूटपाट के लिए गोली चलाकर फरार हुआ था जिसमें इसके 2 साथी पकड़े गए थे और यह फरार था  । इसके अलावा थाना सरिया क्षेत्र अंतर्गत आरोपी अपने साथी के साथ कलेक्शन एजेंट से 43,000 की लूटपाट भी की थी बिलासपुर के थाना मस्तूरी में भी एक घर में हथियारों के साथ घुसकर लूटपाट की थी।आरोपी रमजान बताया कि अपने साथियों के साथ लूटपाट कर उड़ीसा जाकर छिप जाता था वर्तमान में अपराधिक वारदातों के लिए अपने साथियों का गिरोह तैयार कर रहा था । इसी बीच साइबर सेल रायगढ़ की टीम को आदतन आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है । 

Letest Posts