May 14, 2026

संविदा कर्मियों के हाथो मंत्री का मनोकामना नारियल स्वीकार नही करना दुर्भाग्यजनक :- ओपी चौधरी

IMG_20221207_195438.jpg
Share

सामना न्यूज़:- रायगढ़:- संविदा कर्मियों के हाथों माता कौशल्या मंदिर में अर्पित मनोकामना नारियल को मंत्री रविंद्र चौबे द्वारा लौटाए जाने की घटना पर  नाराजगी जाहिर करते हुए भाजपा प्रदेश महा मंत्री ओपी चौधरी ने कहा यह मामला सत्ता के अहंकारी होने का प्रमाण है l ओपी चौधरी ने पूछा ऐसे वादे जो पूरे नही किए जा सकते वो आपकी सरकार ने  क्यों किए ? वादा खिलाफी को भोली भाली जनता के साथ क्रूर मजाक बताते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री ने कहा
सत्ता में आने के पहले आपकी सरकार ने ही वादा किया था कि सरकार बनने के 10 दिनों के बाद संविदा एवं अनियमित कर्मचारियों का नियमितीकरण कर दिया जायेगा l वादा पूरा करना तो दूर आपकी सरकार के मंत्री कर्मचारी साथियों से मिलना तक मुनासिब नहीं समझ रहे है l
सत्ता मिले चार बरस हो चुके लेकिन वादा पूरा करना दूर आपकी सरकार के मंत्री सविदा कर्मियों से मिलकर उनका दर्द देखने को तैयार नहीं l आपके मंत्री रविंद्र चौबे जी ने कौशल्या माता के  मंदिर में अर्पित मनोकामना नारियल को लेने से इंकार कर प्रदेश वासियों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है l  बड़ी दुर्भाग्य जनक घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि  कांग्रेस के कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे के पास संविदा एवं अनियमित कर्मचारी साथ ही सभी विभागों से संबंधित कर्मचारी अपनी बात रखने गए थे  l माता कौशल्या के मंदिर में अर्पित नारियल को  मंत्री को सौप कर वादा स्मरण कराना चाहा l इसके पहले कर्मचारी साथियों ने माता कौशल्या की मंदिर तक पदयात्रा पूरी की ओर मंदिर में आस्था के तहत  मनोकामना  दीप प्रज्जवलित किया l तत्पश्चात  मनोकामना नारियल लेकर  मंत्री रविंद्र चौबे जी देने पहुंचे l  मंत्री रविंद्र चौबे ने नारियल को लेने से ने केवल  स्पष्ट  इंकार किया बल्कि उनसे भेंट करने से भी मना कर दिया l लोकतंत्र में सत्ता यदि पीड़ित की बात भी नहीं सुने तो यह अहंकारी होने का प्रमाण है l बार बार माता कौशल्या का उल्लेख करनी वाली भूपेश सरकार के मंत्री द्वारा माता कौशल्या के मंदिर में अर्पित  नारियल को लेने से इन्कार किया जाना प्रदेश के लिए दुर्भाग्यजनक घटना है l

Letest Posts