May 14, 2026

महिला को मोटरसाइकिल और पांच लाख झांसा देने वाला आरोपी गिरफ्तार …

IMG_20221209_213105-748x470
Share

            सामना न्यूज़:- रायगढ़:- ऑनलाइन ठगी मामले में कोतवाली पुलिस के हाथ एक और सफलता हाथ लगी है  आरोपी को उत्तर प्रदेश के झांसी जिले  से गिरफ्तार कर  रायगढ़ लाया गया जिसे ज्युडिसियल रिमांड के लिये पेश किया गया ।

       यह है मामला:-  कोतरारोड बावलीकुआं में रहने वाली महिला ने  थाना कोतवाली में  रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसे 10 अक्टूबर 2019 की सुबह एक नये मोबाइल नंबर से  मैसेज आया जिसमें पल्सर मोटरसाइकिल और ₹5,00,000 इनाम जीतेने का जिक्र था और इनामी रकम को पाने के लिए टैक्स बतौर 26,200 जमा कराने लिखा हुआ था । लालच में आकर महिला ने  दो किश्त में रुपए अरविंद नाम के व्यक्ति के बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते में जमा किए । जिसके बाद अज्ञात व्यक्ति ने  महिला को  ईनाम लेने के लिये और 49,500 जमा करना बोला । तब महिला को ठगे जाने का एहसास हुआ और उसने तत्काल कोतवाली थाने  रिपोर्ट दर्ज करायी ।

         
विवेचना दौरान कोतवाली पुलिस ने ठगी किए मोबाइल नंबरों की जांच की। अरविंद नाम बैंक खातों के केवाईसी के आधार पर आरोपी का पता लगाया गया जिसमें आरोपी शैलेंद्र कुमार पटेल  के खाते में रुपए ट्रांसफर की जानकारी मिली । कोतवाली पुलिस की टीम ने झांसी जिले में शैलेन्द्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने रायगढ़ की महिला से ठगी करना स्वीकार कर बताया कि ठगी के लिए कॉल करने वाले सिम कार्ड को पकड़े जाने के डर से उसने फेंक देना और ठगी के 26,200 को खर्च कर दिए ।

Letest Posts