May 14, 2026

मानवता की मिसाल…..पार्षद रूक्मणी साहू ने मिलाया दो जोड़ियों को……

IMG_20221213_202238.jpg
Share

सामना न्यूज़:- रायगढ़:- सामाजिक कार्यों में अग्रसर रहने वाली वॉर्ड क्र.8 की पार्षद ने अपने ही वॉर्ड के दो युवक और युवतियों के विवाह का जिम्मा उठाया और बड़े ही धूमधाम से अपने निवास में उनका विवाह संपन्न भी कराया।

कई बार ऐसा देखा जाता है कि विवाह योग्य उम्र हो जाने पर भी आर्थिक तंगी से जूझ रहे माता पिता अपने बच्चों की शादी सही समय पर नहीं करवा पाते हैं।ऐसा ही एक मामला सामने आया वॉर्ड नंबर 8 में जहां आर्थिक तंगी से जूझ रहे माता पिता अपने बच्चों का विवाह कराने का बीड़ा उठाने में सक्षम नहीं थे।ऐसे में वॉर्ड पार्षद रुक्मणि साहू जिन्हे लोग ननकी नोनी के नाम से पुकारते हैं ने अपने वॉर्ड के इन विवाह योग्य युवक युवतियों के विवाह का जिम्मा उठाया और पूरे रीति रिवाज से उनका विवाह संपन्न भी कराया।इस मौके पर पार्षद ने सभी लोगों को ऐसे पुनित कार्यों में जरूरतमंद माता पिता की सहायता करने की अपील भी की।

Letest Posts