May 14, 2026

सरिया में स्वर्गीय रामदास स्मृति में अंतर्राज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता … शामिल हुए विधायक प्रकाश नायक…

IMG-20221218-WA0378.jpg
Share

सामना न्यूज़:- रायगढ़ -:सरिया हाईस्कूल मैदान में अंतर्राज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई।जहा कई राज्य के धुरंधर क्रिकेटर अपनी चमक बिखेरने पहुंचेंगे।तो वही ईनाम स्वरूप भी भारी भरकम राशि रखी गई है।जिसमे प्रतियोगिता में विजेता टीम को 1 लाख एक हजार रुपए की राशि एवम कप वही दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 51 हजार की नगद राशि एवम उपविजेता कप दिया जाएगा।इसके साथ ही मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द टूर्नामेंट सहित कई अन्य पुरस्कार भी प्रतियोगिता में जाहौर दिखाने वाले खिलाड़ी अपने नाम कर सकते है।

क्या कहते हैं विधायक प्रकाश:- सरिया में स्टेडियम की मांग पुरानी है।मेरे द्वारा इसके लिए पूर्व में भी प्रयास किया जा चुका है।परंतु किसी कारणवश इस मांग को पूरा नहीं किया जा सका।परंतु मुझे उम्मीद है कि आने वाले वर्ष के बजट सत्र में इसे शामिल किया जाएगा और उनकीबहुप्रतीक्षित मांग पूरी होगी।वही उन्होंने आगे अपनी बात रखते हुए बताया कि इस आयोजन में अलग अलग राज्यो के बेहतरीन खिलाड़ियों को इस मैदान में दर्शकों को खेलते देखने का अवसर मिलेगा।वही उन्होंने इस प्रतियोगिता के आयोजन हेतु आयोजन समिति को शुभकामनाए देते हुए दर्शकों से प्रतियोगिता का आनंद उठाने की अपील की गई।

Letest Posts