February 5, 2026

पक्के मकान दिलाने भाजपा जमीनी लड़ाई लड़ेगी:-सुरेन्द्र पाण्डेय

IMG-20221222-WA0722.jpg
Share


बंगुरसियां ग्राम पंचायत के हितग्राहियों ने आवास के लिए मांग पत्र भरा

सामना न्यूज़:- रायगढ़:- मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत बंगुरसियां में प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों से आवास का मांग पत्र भरवाकर उन्हें आवास ना मिल पाने की सही वस्तुस्थिति की जानकारी कार्यक्रम के वक्त्ता सुरेन्द्र पाण्डेय ने दी, कि कैसे प्रदेश की भुपेश बघेल सरकार गरीब आवास विहीन जनता को उनके अधिकार से वंचित रखी है। जबकि देश के प्रधानमंत्री मोदी जी हर परिवार के पास पक्का मकान हो इस संकल्प के लिए प्रतिबद्ध है ।भुपेश बघेल राज्यांश ना देकर खलनायक की भूमिका अदा कर रही है।जबकि केंद्र की भाजपा सरकार ने करोड़ो रूपये की राशि राज्य सरकार को इस हेतु भेज चुकी है।
कांग्रेस सरकार जंहा भी सत्ता में है वँहा के वित्तीय प्रबंधन बहुत खराब हो जाती है क्योंकि सरकार चलाना और प्रदेश को विकास की दिशा में आगे लेकर जाना दोनो अलग बातें है आज छत्तीसगढ़ राज्य कर्ज के बोझ में दबता जा रहा है कांग्रेस सत्ता में आते ही फिर से बीमारु राज्य बन गया है ऐसे में प्रदेश की जनता जिन्हें मूलभूत सुविधा मिलनी चाहिए उन्हें उनका अधिकार नही मिल रहा है केंद्र की मोदी सरकार जिन आवास को स्वीकृत किये है उनके पक्के मकान बन जाने चाहिए थे उन्हें भुपेश सरकार ने क़िस्त रोक रखा है।
जब एक ग्राम पंचायत में 150 हितग्राही इस योजना से वंचित है तो पूरे प्रदेश में 12 लाख परिवार पक्के छत के नीचे आश्रय पाने को रह गए है।यह लड़ाई उन सभी परिवार के सदस्यों के लिए है उनके अधिकार के लिए है जिसे भाजपा जमीन स्तर पर लड़ कर उनका हक दिलवा कर रहेगी।
इस गाँव मे भाजपा के आधार स्तम्भ नेता आदरणीय नेपाल गुप्ता जी व आदरणीय जगन्नाथ गुप्ता जी कार्यक्रम के प्रभारी अमित गुप्ता आदित्य सिंह व बंगुरसियां गांव के हितग्राही इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।