May 14, 2026

पांच साल पुराने मजदूर महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी… विवाहित प्रेमी ने ही की थी हत्या…आरोपी  हैदराबाद से गिरफ्तार …

IMG-20221224-WA0471.jpg
Share

       सामना न्यूज़:-घरघोड़ा:- पांच साल पुराने अंधे कत्ल के मामले में घरघोड़ा पुलिस ने मजदूर महिला के हत्यारे को हैदराबाद से  गिरफ्तार किया है। आरोपी मृतक महिला का विवाहित प्रेमी था महिला द्वारा अपनाने के दबाव में आकर उसकी हत्या कर दी थी।

          यह है मामला:- 23 अक्टूबर को नावापारा टेण्डा घरघोड़ा में रहने वाली महिला  कांतिबाई महंत  का शव मिला था जिस पर गला रेत कर हत्या  किये जाने के निशान मौजूद थे। पुलिस को पूछताछ में  मृतिका और अनिल चंद्रवशी के संबंधों के बारे में पता चला।पुलिस ने अनिल के संबंध में पूरी जानकारी जुटाने में फोकस कर अपनी जांच को आगे बढ़ाया । जांच दौरान पूर्व में पुलिस टीम  अनिल की पतासाजी में गई थी, अनिल उसके पते से नदारद मिला। अनिल लगातार अपना मोबाइल नम्बर बदल रहा है जिसके हैदराबाद से आरोपी को हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया ।   अनिल ने सख्ती से पूछताछ में बताया कि वह पहले से ही विवाहित है और मृतिका उसे  अपनाने और साथ रखने का दबाव बनाने लगी थी। लिहाज़ा उसने उसे रास्ते से हटाने के लिये हत्या की और फरार हो गया।

         आरोपी  का बयान:- अनिल ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2017 में घरघोड़ा में रहकर सेट्रिंग मिस्त्री का काम करता था। इसके साथ रहने वाले दोस्त के माध्यम से काजल महतो निवासी गढ़वा जो कि घरघोड़ा में कहीं रहकर मजदूरी का काम करती थी उसका मोबाईल नंबर मिला । दोनों क्षेत्रीय होने से आपस में बातचीत करने लगे और मिलने लगे । कुछ दिनों बाद काजल साथ रखने का दबाव बनाने पर अनिल उसे अपनी पत्नी बताकर नवापारा टेण्डा में किराया मकान लेकर रहने लगा ।दोनों साथ पति-पत्नी की तरह रह रहे थे । इसी बीच अनिल के साढू का एक्सीडेंट होने से गांव चला गया जिसे काजल बार-बार फोन कर घरघोड़ा बुलाती थी और नहीं आने पर स्वयं गांव पहुंचने की धमकी देती थी, जिससे काफी परेशान हो गया । उसने काजल महतो को संबंधों को खत्म करने के लिये बाला  किन्तु वो तैयार नहीं थी । अनिल चंद्रवशी माह अक्टूबर 2017 को छठ त्यौहार के लिये अकेले गांव घर जाने तैयारी कर रहा था तो काजल अकेले नहीं जाने दूंगी कहकर जीद की जिसे बिहार साथ ले जाने का दिलासा देकर उसके हत्या की सजिश रच कर एक चाकू अपने साथ बैग में छिपाकर रखा और दोनों 22 अक्टूबर को किराये घर से पैदल धरमजयगढ़-पत्थलगांव रोड़ तरफ बातचीत करते आगे बढ़े, रात्रि करीब 09.00 बजे घरघोड़ा सरकारी अस्पताल के कुछ दूर आगे सुनसान रास्ते में अनिल ने काजल  का गला रेतकर हत्या कर दिया और पकड़े जाने के डर से काजल के कुछ सामनों और खून से सने चाकू और को पानी से धोकर पुल के कुछ दूर खेत किनारे बबुल पेड नीचे मिट्टी खोदकर गाड़ दिया था ।
आरोपी के मेमोरंडम पर चाकू व अन्य साक्ष्य जप्त किये गये हैं ।

Letest Posts