March 23, 2026

भाजपा ने मनाया सुशासन दिवस और मोदी एप्प्स के जरिए सुनी मन की बात….गुरुपाल भल्ला,श्रीकांत सोमावार,पवन शर्मा हुए शामिल….

Share

सामना न्यूज़:- रायगढ़:- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार रविवार को वार्ड क्रमांक 10 में वरिष्ठ भाजपा नेता सरदार बाबा सिंह के निवास में सर्वप्रथम नरेंद्र मोदी एप्प्स के माध्यम से भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी मार्गदर्शन एवम ओजस्वी वक्तव्य को मन की बात के माध्यम से सुना और उसके पश्चात छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता,भारत रत्न, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जीके 98 वी जन्म जयंती को वार्ड नंबर 08,09 एवम 10 के कार्यकर्ताओ के साथ मनाया तथा वार्ड क्रमांक 09 में सामाजिक कार्यकर्ता बलिंदर सिंह जी के निवास में छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता,भारत रत्न, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जीके 98 वी जन्म जयंती को सुशासन दिवस के रूप में वार्ड नंबर 08,09 एवम 10 के कार्यकर्ताओ के साथ मनाया।

दोनो कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरुपाल सिंह भल्ला जी,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्रीकांत सोमावार,भाजपा सोशल मीडिया सेल के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन शर्मा के आतिथ्य में तथा तीनो वार्ड से सरदार बाबा सिंह,श्रवण सिदार,शोभा शर्मा, के संजीत,लक्ष्मी वैष्णव,संत पटेल,सूजन बंगाली, पोलू खान, मन्ना यादव,विनय मालाकार,यशोदा बरेठ,निर्मला सिंह,पुष्पा प्रधान,प्रदीप पटनायक, नरेश पटेल, पोलू खान, मन्ना यादव,निर्मला सिंह,पुष्पा प्रधान,प्रदीप पटनायक,कल्पना यादव,ज्ञानू मोदी,लल्ला देवांगन,केनेडी,मंजू यादव,जुली साहू,रामदुलारी, सहित अन्य कार्यकर्ता एवम आमजन उपस्थित रहे !