हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा…..
काल के कपाल पे लिखता मिटाता हूं…
गीत नया गाता हूं…अटल बिहारी वाजपेयी
सामना न्यूज़:-रायगढ़:- भारत के इतिहास में 25 दिसंबर की तारीख सिर्फ क्रिसमस डे,तुलसी पूजा के तौर पर ही नहीं, बल्कि सुशासन दिवस के रूप में भी दर्ज है। यह दिन भारतीय राजनीति के युगपुरूष,भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती का है।अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति में मील का पत्थर साबित हुए हैं। उनकी 98वीं जयंती को सुशासन दिवस पर मनाया जाता है।इस मौके पर रायगढ़ भाजपा ने भी उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया।
मन की बात…. इस अवसर पर नरेंद्र मोदी ऐप के जरिए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने अलग अलग बूथों में “मन की बात” कार्यक्रम को सुना।वार्ड क्रमांक 10 में वरिष्ठ भाजपा नेता सरदार बाबा सिंह जी के निवास में सर्वप्रथम नरेंद्र मोदी एप्प्स के माध्यम से भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी मार्गदर्शन एवम ओजस्वी वक्तव्य को मन की बात के माध्यम से सुना और उसके पश्चात छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता,भारत रत्न, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जीके 98 वी जन्म जयंती को वार्ड नंबर 08,09 एवम 10 के कार्यकर्ताओ के साथ मनाया गया।
अटल चौक पर श्रद्धांजलि सभा:- शहर के छातामुडा अटल चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रखा गया था जिसमे भाजपा के वरिष्ठ नेता ओपी चौधरी मुख्य रूप से शामिल हुए।जहां भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारीयों की उपस्तिथि में पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला और उनकी छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते श्रद्धांजलि दी।
सत्तीगुड़ी चौक और स्टेशन चौक पर श्रमदान:- कमलम परिवार द्वारा सतीगुड़ी चौक में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर अटल जी को याद करते हुए सत्तीगुड़ी चौक पर श्रमदान किया।उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प करते हुए सतीगुड़ी चौक के चारों तरफ श्रमदान करते हुए सारे कचरा को इकट्ठा किया गया। उसके बाद ठेले के माध्यम से कचरा फेंका गया जिसके बाद सभी कार्यकर्ता स्टेशन चौक पहुंचे और वहां पर भी साफ सफाई करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। कमलम परिवार द्वारा रायगढ़ शहर में जननेता पूर्व विधायक स्व रोशनलाल अग्रवाल द्वारा शुरू किया गया स्वच्छता अभियान विगत लगभग 9 वर्षों से लगातार रायगढ़ में विभिन्न क्षेत्रों में समय-समय पर चलाया जाता रहा है।







