March 23, 2026

गुरु गोबिंद सिंह के चार साहिबजादों की शहीदी पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन…

IMG_20221225_200328.jpg
Share

सामना न्यूज़:-रायगढ़:- समूचे विश्व में 21 से 27 तारीख  तक गुरु गोबिंद सिंग जी के चार साहिबजादों की शहादत को शहीदी सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। गुरु गोबिंद सिंग जी ने अपने चारों पुत्रो को मुगल साम्राज्य के खिलाफ हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए चमकौर के युद्ध मे उतारा था जिसमे चारों  ने शहादत प्राप्त की।इसी शहीदी के उपलक्ष में शहर के गुरुद्वारे साहेब में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।रायगढ़ सिख समाज द्वारा पूरे सप्ताह समाज सेवा का कार्य किया जाना निश्चय किया गया है ,सिख समाज द्वारा शहीदी सप्ताह के पहले दिन से रोजाना शाम को गर्म दूध का वितरण सर्व समाज के लिए किया जता है।इसी कड़ी  रविवार को बाबा दीप सिंघ सेवक जत्था,और भाई कन्हैया सिंघ सेवक दल रायगढ़ द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन शहर के गुरुद्वारे में किया गया।जहां लोगों ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया