February 5, 2026

तीन महीने से लापता किशोरी का मिला कंकाल… चक्रधरनगर पुलिस जुटी जांच में….

IMG-20221225-WA0595.jpg
Share


सामना न्यूज़:-रायगढ़:-  रायगढ़ जिले के ग्राम भेलवाटिकरा के पहाड़ में पुलिस ने मानव कंकाल बरामद किया है। कंकाल के पास ही एक मोबाईल और कपड़ा पड़ा हुआ था जिसे देखते ही परिजनों ने उसकी पहचान 19 सितंबर से लापता 16 वर्षीय शालिनी चौहान के रूप में की।
थाना चक्रधर नगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भेलवा टिकरा के पहाड़ में उस वक्त सनसनी फैल गयी जब पुलिस ने एक मानवकंकाल सहित कपड़े और मोबाईल बरामद किया।
मोबाईल और कपड़े को देखते ही परिजनों ने पहचान लिया और बताया कि यह हड्डियां, कपड़े और मोबाईल शालिनी चौहान के ही है। मृतका के चाचा के अनुसार  शालिनी 19 सितंबर से लापता थी जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गई थी और वे अपने स्तर पर उसकी खोजबीन में लगे हुए थे।