February 5, 2026

ढिमरापुर क्षेत्र में हो जल्द हो सौंदर्यीकरण- अनीश सिंह राजपूत  

Share

ढिमरापुर क्षेत्र में हो जल्द हो सौंदर्यीकरण- अनीश सिंह राजपूत     सामना न्यूज़:- रायगढ़:-भारतीय जनता युवा मोर्चा के सोशल मीडिया सह प्रभारी अनीश सिंह राजपूत का कहना है कि रायगढ़ शहर के हृदय स्थल ढिमरापुर क्षेत्र है कांग्रेस सरकार रायगढ़ जिले और प्रदेश में जब से आयी है तब से ढिमरापुर क्षेत्र के रहवासी अपने इलाके को पिछड़ा हुवा महसूस कर रहे है। न तो ढिमरापुर की सड़क सही है और न ही इस क्षेत्र में किसी प्रकार सार्वजनिक स्थल का मेंटेनेंस जब से कांग्रेस सरकार आयी है रोड़ के डिवाइडर, यातायात व्यवस्था, बिजली व्यवस्था, ऐसे समस्त सार्वजनिक जन सरोकार के कार्य ढिमरापुर क्षेत्र में मानो पिछड़ ही गया।। अतः अनीश सिंह राजपूत ने शहर सरकार को अवगत कराते हुवे कहा है की नालों की सफाई और गहरीकरण यथावत होनी चाहिए, चौराहों को सुंदर कराने के लिए निर्माण कार्य करायी जाए, अन्यथा शहर के सभी क्षेत्र के स्ट्रीट खंबे में लगे लाइट ढिमरापुर में भी लगनी चाहिए। कुछ दिनों बाद यदि इस क्षेत्र में सौंदर्यीकरण नही किया जाएगा तो नगम निगम रायगढ़ को अवगत कराने हेतु ज्ञापन सौंपा जाएगा।।