May 14, 2026

वार्ड क्र. 27 में विधायक प्रकाश नायक की अगुवाई में शुरू हुआ जनसंपर्क अभियान…

Share

सामना न्यूज़:- रायगढ़ :- वार्ड क्रमांक 27 में पार्षद उप चुनाव को लेकर कांग्रेस द्वारा चुनाव कार्यालय उद्घाटन के उपरांत वार्ड में सघन जनसंपर्क का दौर शुरू हो गया है।जहा शुक्रवार को विधायक प्रकाश नायक की अगुवाई में कांग्रेस के पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती रानी अशोक सोनी के पक्ष में मतदान करने अपील की गई।

कांग्रेस प्रत्याशी को मिल रहा भरपूर जनसमर्थन जनसंपर्क का शुभारंभ वार्ड की पूर्व पार्षद स्वर्गीय संजना शर्मा के निवास से उनके चित्रपट पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि प्रदान करते हुए किया गया।विदित हो कि वार्ड की पूर्व कांग्रेसी पार्षद स्वर्गीय संजना शर्मा वार्डवासियों के हितो को लेकर सदैव ही अग्रणी रहती थी।जिसकी वजह से लोगो के उनकी खासी लोकप्रियता थी।वही अब उनके निधन से खाली हुए पद पर दुबारा कांग्रेसी प्रत्याशी को जीत दिलाकर वार्ड में रुके हुए विकास कार्यों को गति दिलाने जनसंपर्क के दौरान कांग्रेसी पदाधिकारियों द्वारा लोगो को आश्वस्त किया जा रहा है।वही कांग्रेस के जनसंपर्क को लोगो का भरपूर जनसमर्थन मिलता नजर आ रहा है।

Letest Posts