June 23, 2025

वार्ड क्र. 27 में उपचुनाव प्रचार का अंतिम दिन..
विधायक प्रकाश नायक की अगुवाई में कांग्रेसी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील

IMG-20230107-WA0333.jpg
Share

सामना न्यूज़:- रायगढ़ :- वार्ड क्रमांक 27 में होने वाले उपचुनाव को लेकर विधायक प्रकाश नायक के मार्गदर्शन में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार कांग्रेस प्रत्याशी रानी अशोक सोनी के पक्ष में मतदान करने की अपील की जा रही है।शनिवार को भी चुनाव प्रचार के अंतिम दिवस सैकडो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवम पदाधिकारियों द्वारा जोर शोर से कांग्रेस के पक्ष में घर घर पहुंचकर चुनाव में जीत के लिए आशीर्वाद मांगा गया।विदित हो कि पूर्व पार्षद के निधन उपरांत वार्ड क्रमांक 27 लम्बे समय से पार्षदविहीन रहा।नतीजन वार्ड में विकास कार्य भी प्रभावित रहा।वही अब एक बार फिर 9 जनवरी को वार्ड पार्षद हेतु उपचुनाव सम्पन्न होना है।जिसे लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ता वार्डवासियों को वार्ड में विकास कार्यों का हवाला दे कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने निवेदन कर रहे है।वही कांग्रेसी प्रत्याशी को इस सघन जनसंपर्क के दौरान अपार जनसमर्थन मिल रहा है।जिसे लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में भरपूर उत्साह नजर आ रहा है।