February 4, 2026

सारथी समाज द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह…दुर्ग की बेटी का होगा रायगढ़ में सम्मान…

IMG_20230107_201728.jpg
Share

सामना न्यूज़:- रायगढ़:- सारथी समाज की  रायगढ़ इकाई  द्वारा  8 जनवरी  को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। सारथी समाज अपने समाज के ऐसे व्यक्तियों का  चयन कर उनका सम्मान कर उत्साह वर्धन करता रहा है  जिन्होंने  जीवन के किसी क्षेत्र में अपने स्तर पर अपने समाज का नाम  रोशन किया हो । 

इसी कड़ी में  इस बार सारथी समाज रायगढ़  द्वारा छठवां प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है , जिसमें  दुर्ग की बेटी माधुरी सारथी को  शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा । माधुरी सारथी ने  विगत शैक्षणिक सत्र में 12 कक्षा में बेहतर परिणाम लाकर टॉप टेन में अपना नाम दर्ज कराकर सारथी समाज सहित पुरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया था । माधुरी के  इस  उत्कृष्ट एवं प्रशंसनीय प्रदर्शन के लिए इनका चयन प्रतिमा सम्मान के लिए सारथी समाज ने किया है। शनिवार को माधुरी  के रायगढ़ आगमन पर सारथी समाज के पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर स्वागत एवम अभिनंदन करते हुए उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी ।