February 4, 2026

अटल सेना प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने भी रायगढ़ विधानसभा से ठोका उम्मीदवारी का दावा…

IMG-20230113-WA0706.jpg
Share


सामना न्यूज़:- रायगढ़:- जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे वैसे भाजपा से दावेदार की फ़ौज लंबी हो रही है। अटल सेना ने भी राष्ट्रीय स्तर में टिकट की सुगबुगाहट चलते ही देवदार सक्रिय हो चुके है। इसी क्रम में अब अटल सेना अटल सेना प्रदेश अध्यक्ष कार्यकारी छत्तीसगढ़ दिनेश गोरख भी मजबूती से दावेदारी पेश कर रहे है। अब इसकी चर्चा राजनीतिक गलियारों में भी होने लगी हैं।
देखा जाए तो विधानसभा चुनाव इसी साल है सभी संभावित उम्मीदवार अभी से अपने अपने वरदहस्त नेताओ के समक्ष हाजिर भी लगा रहे है। इसमे अटल सेना से दिनेष ने विधानसभा स्तर में सक्रियता दिखाते हुए भ्रमण तक कर रहे है जनसंपर्क कर लोगो से पार्टी व स्वयं के बारे में टोह ले रहे ताकि वे अपनी जमीन को मजबूत कर सके । दिनेश गोरख लम्बे समय से भाजपा से जुड़े है। वे छात्र जीवन से ही राजनीति कर रहे है। जहां 1995 में एबीवीपी स्व जुडकर भाजपा का झंडा बुलंद किए , ततपश्चात 1999 में नगर उपाध्यक्ष तक उन्हें उनके सक्रियता के चलते बनाया गया। वही बजरंग दल से भी जुड़कर राष्ट्रवाद को आगे लेकर चले। अटल सेना के नेताओ से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार छत्तीसगढ़ में 5 से 7 सीट अटल सेना के नेताओं के खाते में दिया जाएगा ताकि वे भी राजनीतिक झंडा बुलंद कर सके। यहां यह भी बताना लाजमी होगा कि अटल सेना भाजपा और आरएसएस का अभिन्न अंग हैं। बीते माह दिल्ली व नागपुर से उम्मीदवारी का आश्वसन भी मिला है।ऐसे में अब भाजपा में पहले से अधादर्जन उम्मीदवार के बीच दिनेष भी गहरी पैठ बनाने में जुट गए है।