ऐतिहासिक पोरथ धाम बना आस्था व श्रद्धा का केन्द्र…दिनभर चला भंडारा, शाम को हुई महाआरती
पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो पोरथ धाम:- गौतम अग्रवाल
सामना न्यूज़:- सरिया:- महानदी के तट पर स्थित पोरथ धाम में मकर संक्रांति का विशाल मेला लगा हुआ है। 14 जनवरी को यहां लाखों की संख्या में लोग मकर स्नान किया है। प्राचीनकाल से मकर संक्रांति का तीन दिवसीय भव्य मेला यहां लगता है जिसमें पड़ोसी राज्य ओडिशा और छत्तीसगढ़ के लोग यहां स्नान कर भोलेनाथ की दर्शन करते हैं। पोरथ धाम पर लगातार बढ़ रही आस्था को देखते हुए शाम को महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें हजारो की संख्या में लोग शामिल हुए।विशाल भंडारा में लाखों लोग पा रहे प्रसाद:- – मेले की खास बात यह है कि यहां दर्शन और स्नान करने आने वाले भक्तों के लिए रसोई में 24 घंटे भोजन की व्यवस्था रहेगी। भोजन कराने की सारी जिम्मेदारी पोरथवासी ने संभाल ली है। शनिवार को दोपहर 12 बजे महाभंडारे की शुरुआत हो गई जिसमें शाम तक ही 20 हजार से ज्यादा लोग भोजन कर चुके थे। ग्रामीणों का अनुमान है 14 जनवरी की सायं 4 बजे तक वे 40 हजार से ज्यादा भक्तों को भोजन करा देंगे। इसकी तैयारी उन्होंने पहले से ही मौके पर ही कर रखी है। भक्तों से मिले चावल, दाल और सब्जी से ही 24 घंटे के महाभंडारे में भक्तों को भोजन कराया गया। महाभंडारे की व्यवस्था पोरथावासी ही संभाल रहे हैं। बुजुर्ग मानिटरिंग कर रहे हैं। युवाओं को भोजन परोसने और बनाने की जिम्मेदारी दी है। सब्जी काटने का मोर्चा गांव की महिलाओं ने संभाल रखा है। महाभंडारे में कोई व्यवधान न आए इसलिए गांव के अन्य लोगों को बारी-बारी से काम करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बुजुर्ग, युवक व महिलाएं सभी अतिथियों की सेवा मिलकर कर रहे हैं।

बड़े बुजुर्ग इस आयोजन को अपनी पुरानी परंपरा से जोड़कर मानते है।पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो पोरथ धाम: गौतम अग्रवाल पोरथ धाम तीर्थस्थल पर पूजन अर्चन करने व भक्तजनों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देने पहुंचे भाजपा युवा नेता गौतम अग्रवाल ने शिव मंदिर में जल, बेलवपत्र अर्पित कर विधि विधान से पूजन अर्चन कर अखंड नाम यज्ञ में शामिल हुए। तत्पश्चात भागवत पुराण स्थल व भंडारा प्रसाद वितरण स्थल सहित पूरे मेला परिसर का भ्रमण किया। युवा नेता गौतम अग्रवाल ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि लंबे समय से पोरथ को पर्यटन स्थल बनाने की मांग उठ रही है। उन्होंने कहा कि मेरे पापा ने अपने विधायकी कार्यकाल में स्थानीय विधायक मद से कई विकास कार्य करवाए है। मंदिर परिसर में मंगल भवन सहित मुख्य मार्ग से पोरथ पहुच मार्ग की स्वीकृति भी दिलाई थी। साथ ही पोरथ धाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने शासन व प्रशासन को पत्राचार के माध्यम से भी पहल किये थे। दलगत राजनीति व आरोप प्रत्यारोप की राजनीति से ऊपर उठकर पोरथ धाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में हम सबको पहल करना चाहिए।भक्तों को गुरुधाम व प्राचीन ऋषि पत्र का मिल रहा दर्शन :- पोरथ धाम पधारे श्रद्धालुओं को यहां ऋषि पत्र के दर्शन, महानदी पर गंगा स्नान, कृष्ण भक्तिभाव से समर्पण गुरुधाम का दर्शन करने को मिल रहा है। मंदिर के आसपास कई प्राचीन मूर्तियां रखी हुई है जिसे देख कर इस स्थल के पुरातात्विक महत्व का अनुमान सहज ही लगाया जा सकता है। इस मेले में ओडिशा, छग के महासमुंद जिले व जांजगीर व कोरबा तक के लोग पहुंचते हैं।ओडिसा से भक्त 50 कि.मी. दूरी नाव से सफ़र करके पहुँच रहे है पोरथ धाम :- महानदी के दूसरे तट पर बसे ओडिशा के लोग भी पोरथ मेला पहुंचते हैं। वर्तमान में महानदी के इस छोर आने के लिए एक मात्र सहारा नाव ही है। ऐसे में ओडिशा राज्य के सेमलिया, कोड़केला, मोहंदी, मेहुलपाली, चांटीपाली, कंडेकेला, शरधा सहित एक दर्जन गांवों के लोग नाव से करीब 50 किमी दूरी सफर कर पोरथ तक पहुंचते हैं।पोरथ स्थित श्रद्धेय अटल विहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर गमछा पहनाकर भक्तों ने किया सम्मान:- पोरथ धाम मन्दिर परिसर में स्थित श्रद्धेय अटल विहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर भक्तों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगवा गमछा पहनाकर श्रद्धांजलि दी। पोरथ धाम पवित्र घाट में माननीय भारत रत्न यशस्वी प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी जी की अस्थि का विसर्जन किया गया था। जिनकी स्मृति में उनकी प्रतिमा बनवाया गया है।नौका विहार बना आकर्षण का केंद्र :- महानदी तट पर नाव से विहार करना बच्चों, महिलाओं व बड़े बुजुर्गों के मन को भी आकर्षित कर रहा है। बड़ी संख्या में लोग नाव से नदी भ्रमण करने का आनंद उठाते दिख रहे है। भाजपा के पदाधिकारियों कार्यकर्ता भाइयों ने अपने आप को रोक न पाया और पहुँच गए नवका विहार के लिए जिसमे विशेष रूप से भाजपा युवा नेता गौतम अग्रवाल, पूर्व भाजपा जिला महामंत्री गुरविंदर सिंह घई, पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अफरोज डायमंड, पूर्व नगर मंडल महामंत्री पल्लु बेरीवाल, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष सोलंकी, वरिष्ठ भाजपा नेता कमल शर्मा, पूर्व भाजपा कोड़ातराई मंडल अध्यक्ष रोहित साव, पूर्व भाजपा मंडल महामंत्री संजय सिंह, जिला भाजपा कार्यसमिति सदस्य जगन्नाथ प्रधान, जिला भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष घनश्याम पटेल, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती इंद्रा गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद अग्रवाल, पूर्व मंडल महामंत्री अरुण सराफ, सरिया नगर पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार, पूर्व उपाध्यक्ष नगर पंचायत सरिया मोती स्वर्णकार, पूर्व एल्डरमेन उमेश साहू, सरपंच व जिला संयोजक पंचायत प्रकोष्ठ मुरारी नायक, पूर्व एल्डरमेन सुनील प्रधान, पूर्व विधायक प्रतिनिधि ईश्वर साहू, पार्षद शत्रुघन प्रधान, बोरिदा सरपंच नारायण प्रधान, जयप्रकाश सिंह, जगदीश देहरी आदि अनेक लोगों ने आनंद उठाया।
