May 14, 2026

डीपीएस में”फिट इंडिया स्कूल सप्ताह”…. सांसद गोमती साय पहुंचीं हौसला अफजाई करने…..

IMG-20230124-WA0620.jpg
Share

  सामना न्यूज़:- रायगढ़:- दिल्ली पब्लिक स्कूल, एजुकेशन विलेज,रायगढ़ तथा भारतीय खेल प्राधिकरण और प्रशिक्षण केंद्र के तत्वाधान में  23 जनवरी  से 26 जनवरी तक फिट इंडिया स्कूल सप्ताह -2022 का आयोजन किया जा रहा है।मंगलवार को रायगढ सांसद  गोमती साय बच्चो के बीच पहुंची और उनकी हौसला अफजाई की। रायगढ़ कोटरा पाली डीपीएस स्कूल में फिट इंडिया स्कूल सप्ताह के अवसर पर स्पोर्ट्स एवं फिटनेस थीम पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल के  मिडिल विंग के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया ।
दिल्ली पब्लिक स्कूल रायगढ़ में आयोजित फिट इंडिया स्कूल सप्ताह – के दूसरे दिन का शुभारंभ विद्यालय में योगा, चित्रकला व क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन के साथ हुआ । उद्घाटन  मुख्य अतिथि  रायगढ़  सांसद  गोमती साय के कर कमलों द्वारा किया गया । उन्होंने अपने भाषण में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए, उन्हें खेल के प्रति जागरूक किया । 
इस दौरान मशाल प्रज्जवलित किया गया तथा 50 मीटर दौड़ में बालक-बालिकाओं की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । तथा विजेताओं को पुरस्कार दिया गया ।
इस अवसर पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के चेयरमैन  प्रमोद अग्रवाल तथा डायरेक्टर  सहज अग्रवाल ने बच्चों के बेहतरीन प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी । वहीं विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ सुकन्या घोष ने छात्रों की प्रशंसा कर हौसला बढ़ाया और उन्हें शुभकामनाएं दी ।

Letest Posts